डेल्टा की तकनीकी खराबी से 2,000 उड़ानें हुई प्रभावित

कंपनी की जिस प्रणाली में खराबी आई, वह उड़ान से पहले विमान के कुल वजन की गणना करती है,
2,000 flights affected by Delta's technical glitch
हवाई अड्डे पर खड़ी डेल्टा एअरलाइंस की विमान
Published on: 

अटलांटा : अमेरिका में थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले हवाई यात्रा के व्यस्त दौर में डेल्टा एयरलाइंस की स्वचालित प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से रविवार को करीब 2,000 उड़ानें प्रभावित हुईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी की जिस प्रणाली में खराबी आई, वह उड़ान से पहले विमान के कुल वजन की गणना करती है, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके। तकनीकी समस्या के कारण कर्मचारियों को मैनुअल प्रक्रिया से काम करना पड़ा। कई घंटे बाद प्रणाली बहाल कर दी गई, लेकिन उड़ानों का संचालन सामान्य होने में समय लगा। अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने अटलांटा हवाई अड्डे पर आने वाली कुछ उड़ानों पर करीब एक घंटे के लिए अस्थायी रोक लगाई थी। हालांकि, उसने स्पष्ट किया कि देरी का उसकी हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली से कोई संबंध नहीं था। फ्लाइटअवेयर के अनुसार, डेल्टा की करीब 58 प्रतिशत उड़ानों में देरी हुई और तीन प्रतिशत रद्द कर दी गईं। कंपनी ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों, भोजन और होटल की व्यवस्था करने के साथ टिकट का पैसा लौटाने की पेशकश की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News