नाव के स्टोरेज चैंबर में जमा हुई गैस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

नाव के स्टोरेज चैंबर में जमा हुई गैस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत
Published on

मुंबई : मुंबई में मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली एक नाव के स्टोरेज चैंबर में जमा हुई गैस की चपेट में आने से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना न्यू फिश जेटी में घटी जहां कर्मचारी पूर्वाह्न करीब 11 बजे नौका अंजनी पुत्र IND-MH-7-MM-1664 से मछलियां उतार रहे थे।

सड़ी हुई मछलियों की वजह से बनी गैस?

पुलिस उपायुक्त संजय लातकर ने कहा कि नौका देर रात करीब 2 बजे तट पर लौटी थी और संदेह है कि सड़ी हुई मछलियों की वजह से गैस बनी होगी। उन्होंने कहा कि स्टोरेज चैंबर में उतरने वाले एक कर्मी की मृत्यु हो गई। लातकर के अनुसार नीचे उतरे पांच अन्य लोग भी बेहोश हो गए और उन सभी को सरकारी जेजे अस्पताल पहुंचाया गया। 35 वर्षीय श्रीनिवास आनंद यादव और नौका स्वामी 27 वर्षीय नागा डी संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। लातकर ने बताया कि आंध्र प्रदेश का ही निवासी सुरेश मेकला वेंटिलेटर पर है, वहीं तीन अन्य की हालत स्थिर है। अधिकारी ने कहा कि येलो गेट थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in