इटली में तकनीकी खराबी से 192 उड़ानें रद्द

डेटा नेटवर्क में खराबी के बाद देशभर में उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए
192 flights cancelled in Italy due to a technical glitch
एअरपोर्ट पर खड़े विमान
Published on: 

रोम : इटली में हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खराबी से शुक्रवार को उड़ानें प्रभावित हुईं और 192 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अधिकारियों ने कहा कि गड़बड़ी किसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधि के कारण नहीं हुई। हवाई यातायात प्राधिकरण एनाव के अनुसार, डेटा नेटवर्क में खराबी के बाद देशभर में उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए। विमानन विश्लेषण कंपनी सिरियम के मुताबिक, इटली के हवाई अड्डों से केवल 31 प्रतिशत उड़ानें समय पर रवाना हुईं। मिलान के मालपेंसा में यह आंकड़ा 25 प्रतिशत और रोम के फ्यूमिचिनो में 28 प्रतिशत रहा। एनाव ने बताया कि वैकल्पिक उपग्रह नेटवर्क की मदद से हवाई अड्डों की 75 प्रतिशत परिचालन क्षमता बहाल कर दी गई है। मुख्य डेटा नेटवर्क को दुरुस्त करने का काम जारी है। वहीं, ईजीजेट के केबिन कर्मचारियों की 24 घंटे की हड़ताल से भी उड़ानें प्रभावित होने की आशंका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in