मिस्र की टीवी प्रस्तोता समेत 12 को फांसी की सजा

ड्रग्स से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद फांसी की सजा सुनाई गई
12 sentenced to death, including Egyptian TV presenter
टीवी प्रस्तोता सारा खलीफा
Published on

काहिरा : मिस्र की टीवी प्रस्तोता सारा खलीफा (39) समेत 12 लोगों को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद फांसी की सजा सुनाई गई है। अदालत ने आरोपियों को एक ऐसे आपराधिक गिरोह का सदस्य पाया, जो नशीले पदार्थों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल को विदेश से आयात कर उनकी बिक्री में शामिल था।

अदालत ने आरोपियों को अवैध हथियार और गोला-बारूद रखने के मामले में भी दोषी ठहराया है। सारा खलीफा ‘मिशन इम्पॉसिबल’ नामक टीवी कार्यक्रम की प्रस्तोता के रूप में जानी जाती हैं, जिसमें अपराध से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया जाता है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उनके वकील ने कहा है कि वह फांसी की सजा के खिलाफ अपील करेंगी। मामले में नौ अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, जबकि सात लोगों को अदालत ने बरी कर दिया। अदालत ने पिछले महीने ही फैसला सुनाया था, लेकिन मौत की सजा वाले मामलों में मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से धार्मिक राय लेना कानूनी रूप से जरूरी है। राय प्राप्त होने के बाद अदालत ने फैसले की पुष्टि की। मामले में 20 गवाहों ने अभियोजन पक्ष के सामने बयान दर्ज कराए। साक्ष्यों में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, बातचीत और वीडियो क्लिप भी शामिल थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in