सूडान में सोने की खदान ढहने से 11 लोगों की मौत

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
11 killed in gold mine collapse in Sudan
खदान में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास करते बचाव कर्मी
Published on

शेंडी (सूडान) : उत्तर-पूर्वी सूडान में सोने की एक खदान की सुरंग ढहने से 11 खनिकों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह देश में सोने की अनौपचारिक खदान की सुरंग ढहने की एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना है। सूडान में इस तरह की हजारों छोटी और अनौपचारिक खदानें हैं। देश के पश्चिमी हिस्से में पिछले रविवार को सोने की एक अन्य खदान की कई सुरंगें ढहने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई थी। यह इलाका अर्धसैनिक ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स’ (आरएसएफ) के नियंत्रण में है जो तीन साल से अधिक समय से सूडानी सेना से लड़ रही है। सरकारी स्वामित्व वाली ‘सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी’ के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तक 11 शव बरामद कर लिए गए और 30 लोगों को बचाया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in