फेरारगंज में 105 भूमिहीनों को मिला जमीन का कब्जा

फेरारगंज में 105 भूमिहीनों को मिला जमीन का कब्जा
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : “सभी के लिए आवास” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दक्षिण अंडमान जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चिन्हित 105 भूमिहीन लाभार्थियों को सी.डी. ब्लॉक फेरारगंज में भूमि का कब्जा सौंप दिया है। हालांकि प्रत्येक लाभार्थी को 50 वर्गमीटर भूमि का लाइसेंस 3 सितंबर 2025 को ही प्रदान कर दिया गया था, लेकिन भूमि सीमांकन लंबित रहने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब प्रशासन द्वारा सीमांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिससे लाभार्थियों के लिए स्थायी आवास निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भूमि सीमांकन की प्रक्रिया तहसीलदार तथा राजस्व अधिकारियों द्वारा पूरी की गई और 13 ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को औपचारिक रूप से भूमि का कब्जा सौंपा गया। इस अवसर पर संबंधित ग्राम प्रधानों तथा ब्लॉक विकास अधिकारी, सी.डी. ब्लॉक फेरारगंज भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर सहायता और समर्थन उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की पहल आगे भी जारी रखी जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in