पाकिस्तान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 10 की मौत

सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई
10 dead in oxygen cylinder explosion in Pakistan
धमाके के बाद एंबुलेंस में लगी आग
Published on: 

कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आरिफ अजीज जाफरी ने घटना की पुष्टि की। यह हादसा थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में हुआ। एंबुलेंस डानो धंधल के एक स्वास्थ्य केंद्र से महिला को मित्थी शहर के जिला अस्पताल ले जा रही थी। प्रसव के बाद जटिलताएं होने के कारण महिला को अस्पताल स्थानांतरित किया जा रहा था। थारपारकर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जाफरी के अनुसार, एंबुलेंस चालक सिलेंडर को वाहन के भीतर ले जा रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। हादसे में महिला समेत 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News