परिवार ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

परिवार ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Published on: 

हिमाश्री बोरो की मौत का मामला :

गुवाहाटी:

असम की 20 वर्षीय छात्रा हिमाश्री बोरो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसके परिवार ने रेलवे पुलिस में पांच लोगों के नाम शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई है। शिकायत में गोविंदा रेड्डी, अजिनुर हुसैन, सुमित्रा देउरी, ज्योति चौधरी और अभिनाश के नाम शामिल हैं। परिवार ने इन लोगों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। हिमाश्री विशाखापत्तनम से गुवाहाटी लौटते समय 6 अक्टूबर को डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस से लापता हो गई थी। बाद में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रेलवे पटरी के पास उसका शव मिला। परिवार ने उसकी यात्रा के दौरान हुई घटनाओं और कुछ लोगों के बयानों पर संदेह जताया है। मामले की जांच के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस की तीन सदस्यीय टीम गुवाहाटी पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, ट्रेन के यात्रियों की जानकारी और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। हिमाश्री की मौत की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हुई हैं और जांच जारी है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in