होली पर हावड़ा आने-जाने वालों की चांदी! जसीडीह-किऊल होगी चलेंगी 3 जोड़ी ट्रेनें, शेड्यूल जारी

होली पर हावड़ा आने-जाने वालों की चांदी! जसीडीह-किऊल होगी चलेंगी 3 जोड़ी ट्रेनें, शेड्यूल जारी
Published on

जमुई: अगर आप किऊल-जसीडीह रेलखंड पर यात्रा करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि होली के दौरान दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग घर लौटते हैं, इस कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसे लेकर विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें यह बताया गया है कि ये ट्रेनें चलाए जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। ये सभी ट्रेनें किऊल-जसीडीह रेलखंड से चलाई जाएगी। सूचना पदाधिकारी ने बताया कि त्योहार के मौके पर लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे नियंत्रित करने और यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। मुख्य संपर्क अधिकारी ने बताया कि होली के दौरान हावड़ा से रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली को लेकर गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल- हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन 28 फरवरी, 7 मार्च और 14 मार्च को किया जाएगा। हावड़ा से यह ट्रेन इन निर्धारित तारीखों को रात 11:05 बजे खुलेगी तथा अगले दिन शाम 04:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन 1 मार्च, 8 मार्च और 15 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन इन निर्धारित तारीखों को रक्सौल से शाम 05:45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन का भी किया जाएगा परिचालन उन्होंने बताया कि इस रूट पर एक और जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। मुख्य संपर्क अधिकारी ने बताया कि इस रूट से ट्रेन संख्या 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1 मार्च और 2 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन इन दोनों तारीख को हावड़ा से रात 11:05 बजे खुलेगी तथा अगले दिन शाम 04:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03046 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन 2 मार्च और 3 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन इन निर्धारित तारीखों को रक्सौल से शाम 05:45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ऐसे में अगर आप भी इस रूट से यात्रा करते हैं तो आप के लिए यह राहत भरी खबर है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in