

हावड़ा : रविवार की शाम को हावड़ा मैदान इलाक़े में धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार हावड़ा मैदान के एक दुलालसेन मार्केट में स्थित हॉल में ही कुछ लोगों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी कुछ भाजपाइयों को हुई और वे मौक़े पर पहुँच गए। आरोप है कि उस दौरान कुछ हिंदू लोगों को क्रिश्चियन बनाने की विधि की जा रही थी। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी हो गयी। इस दौरान पुलिस ने राकेश समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस बारे में डीसी सेंटल विश्वजीत महतो ने बताया कि कुछ धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। जानकारी मिली अब मामला जांच का विषय है। इस बारे में इलाक़े के पूर्व पार्षद शैलेश राय का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है यह काफ़ी गंभीर मुद्दा है।