

कोलकाता : हरियाणा विद्या मंदिर का 34वाँ स्थापना दिवस एवं सांस्कृतिक समारोह विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. शारद्वत मुखर्जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रसेन बालिका विद्यालय के चेयरमैन सत्यनारायण अग्रवाल ने की तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव कुमार रावत उपस्थित रहे। जॉइंट चेयरमैन गोविंद राम राय अग्रवाल, मंत्री विष्णुदास मित्तल, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, ट्रस्टी सचिन मित्तल एवं प्राचार्या संघमित्रा बनर्जी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं उत्तरीय भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। डॉ. शारद्वत मुखर्जी ने शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।