श्रावणी मेला के दौरान दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

श्रावणी मेला के दौरान दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
Published on

कोलकाता : श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं हाल्टों पर कुछ ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा—

  • 13402/13401 दानापुर–भागलपुर–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस – खुसरूपुर एवं हरदास बिगहा स्टेशन।

  • 13331/13332 धनबाद–पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस – फतुहा एवं अथमलगोला स्टेशन।

  • 18183/18184 टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस – अथमलगोला एवं करौटा स्टेशन।

  • 13287/13288 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – मनकठा स्टेशन।

  • 13419/13420 भागलपुर–मुजफ्फरपुर–भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस – मनकठा स्टेशन।

  • 13235/13236 साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज एक्सप्रेस – मनकठा स्टेशन।

  • 03235/03236 साहिबगंज–दानापुर–साहिबगंज स्पेशल – मनकठा स्टेशन।

  • 13019/13020 हावड़ा–काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस – मनकठा स्टेशन।

  • 63231 पटना–पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमू – गांधी हाल्ट।

  • 63232 बक्सर–पटना मेमू – गांधी हाल्ट।

  • 63223/63224 पटना–आरा–पटना मेमू – गांधी हाल्ट।

रेलवे ने बताया कि यह व्यवस्था श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए की गई है। सभी ट्रेनों का इन स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in