शिक्षा,सेवा,साधना,सहयोग एवं समर्पण' के प्रतिमूर्ति का हुआ सम्मान

शिक्षा,सेवा,साधना,सहयोग एवं समर्पण' के प्रतिमूर्ति का हुआ सम्मान
Published on

हावड़ा : श्री जैन विद्यालय हावड़ा के शिक्षकों ने कांकरिया को कर्मदाता सम्मान से सम्मानित किया।इस अवसर पर उपस्थित रहे एस एस जैन सभा के अध्यक्ष विनोद मिन्नी, विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया,समाज सेवी राजेंद्र रामपुरिया,सुप्रसिद्ध समाजसेविका शशि कांकरिया,श्री जैन बालिका विभाग की प्रधानाध्यापिका मौसमी घोषाल,बालक विभाग की प्रिन्सिपल इंदु जोसफ चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग।सम्मान समारोह में शिक्षकों ने शॉल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, महावीर स्वामी की मूर्ति, उनके तस्वीरों से सजे एल्बम आदि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी ने कांकरिया जी के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार से उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की मांग की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय सिंह, प्रणवेश मिश्र, सतीश सिंह, सोमेन चक्रवर्ती, दीपशिखा तिवारी, इंद्राणी गांगुली, सपना चक्रवर्ती, राम पुकार शर्मा, स्वागता सरकार, भावना सिंह, स्वारिता सिंह, जगत नारायण सिंह,कल्पना अग्रवाल, संजय मिश्र, हरीश पाठक, सुपर्णा गोस्वामी, प्रेरणा सिंह आदि की भूमिका अहम रही। मंच का संचालन संतोष कुमार तिवारी ने किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in