मेट्रो रेलवे में राजभाषा सप्ताह-2026 का शुभारंभ

मेट्रो रेलवे में राजभाषा सप्ताह-2026 का शुभारंभ
Published on

कोलकाता : मेट्रो रेलवे, कोलकाता में सोमवार को राजभाषा सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक प्रेम सागर गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस वर्ष राजभाषा सप्ताह का आयोजन 14 से 23 सितंबर तक किया जा रहा है। राजभाषा के प्रति कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें कहानी लेखन, एकल अभिनय, प्रश्नमंच और हिंदी टंकण सहित कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रेम सागर गुप्ता ने हिंदी दिवस-2026 के लिए रेल मंत्री द्वारा जारी संदेश का वाचन किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in