मंगल पाण्डेय की जयंती मनी

मंगल पांडे
मंगल पांडे
Published on

हावड़ा : बलिया नागरिक उन्नयन समिति के तत्वावधान में अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती का पालन राम गोपाल मंच में किया गया। इस अवसर पर हावड़ा संस्कृत साहित्य समाज के सचिव डाॅ देवव्रत मुखोपाध्याय ने कहा कि शहीद मंगल पाण्डेय भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत और महान क्रान्तिकारी थे। हावड़ा शिक्षा सदन के पूर्व प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार राय ने कहा कि 29 मार्च 1857 का उनका विद्रोह भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन का निर्णायक मोड़ माना जाता है। अध्यक्षीय वक्तव्य व कविता चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय 'अनुरागी ' ने सुनाकर मंगल पाण्डेय को याद किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार धानुक ने किया। अध्यक्ष संतोष सिंह, विशिष्ट समाजसेवी व संस्था के मार्ग दर्शक रमेश ठाकुर, राजगृही सिंह, डाॅ भगवान राय, डाॅ सरफराज अहमद, डाॅ बी एन राय, डाॅ ए के सिंह, डाॅ के के राय, डाॅ आनन्द पाण्डेय, राम विनोद सिंह, राकेश राय, ममता सिंह, मोहन सिंह, एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in