भरे बाजार में पति की ‘प्रेमिका’ पर पत्नी का हमला, मारपीट में महिला का नाक-मुंह फटा

शिक्षक संघ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए काली पट्टी बांध किया विरोध प्रदर्शन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

तेहट्ट: नदिया जिले के तेहट्टा थाना क्षेत्र के बेताई बाजार में बुधवार सुबह पति के कथित विवाहेतर संबंध को लेकर एक महिला ने उसकी कथित प्रेमिका पर सरेबाजार हमला कर दिया। महिला ने अपनी पिसी (बुआ) के साथ मिलकर कथित प्रेमिका की जमकर पिटाई की। मारपीट में महिला के नाक और मुंह पर गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला का पति पेशे से वाहन चालक है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसका पड़ोस के गांव की एक विवाहित महिला से विवाहेतर संबंध बन गया था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी थी। पत्नी के विरोध के बावजूद युवक कथित तौर पर अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलता रहा। हाल में प्रेमिका को अधिक समय देने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार सुबह पत्नी को सूचना मिली कि पति की कथित प्रेमिका बेताई बाजार में घूम रही है। इसके बाद वह अपनी पिसी को साथ लेकर बाजार पहुंच गई। एक दुकान के बरामदे में महिला को देखते ही दोनों उस पर टूट पड़ीं और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान महिला के नाक और मुंह पर चोट लगी और वह खून से लथपथ हो गई। अचानक हुई इस घटना से बाजार में मौजूद लोग भी सकते में आ गए। किसी तरह लोगों ने स्थिति को संभाला। घायल महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट करने के अलावा उसका मोबाइल फोन और बैग भी छीन लिया गया। रिपोर्ट लिखे जाने तक घटना को लेकर तेहट्टा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस में शिकायत होने के बाद मामले की जांच की जाएगी।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in