दुर्गापूजा में यात्रियों को राहत, पूर्व रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें

दुर्गापूजा में यात्रियों को राहत, पूर्व रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
Published on

कोलकाता : दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर 10 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दीघा जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

हावड़ा-रक्सौल के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 03041/03042 हर गुरुवार-शुक्रवार तथा 03043/03044 हर शनिवार-रविवार चलेगी। दोनों ट्रेनों का परिचालन 15 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच होगा। रास्ते में बंदेल, बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में ठहराव रहेगा।

इसी तरह सियालदह-पटना (03135/03136) मंगलवार को तथा सियालदह-सीतामढ़ी (03133/03134) शुक्रवार-शनिवार को चलेगी। सियालदह-गोरखपुर (03131/03132) सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।

कोलकाता-मधुबनी (03185/03186) मंगलवार-बुधवार और 03187/03188 शुक्रवार-शनिवार को चलेगी। वहीं आसनसोल-पटना (03511/03512) रविवार तथा आसनसोल-गोरखपुर (03527/03528) शुक्रवार-शनिवार को चलेगी।

इसके अलावा मालदा टाउन-दीघा (03465/03466) शनिवार-रविवार को चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्दवान और दानकुनी में होगा।

सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इन ट्रेनों में आरक्षण की तारीख की घोषणा पूर्व रेलवे की ओर से जल्द की जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in