

हावड़ा : बंगाल में दुर्गापूजा का काफी महत्व है। यहां पर पूजा का कोई रंग नहीं होता है। हांलाकि जो रंग थोड़ा अब धूंधला था। वह गेरूआ रंग भी इस बार पूजा में देखने को मिलेगा। यह कहना है बाली के विधायक संजय सिंह का। उन्होंने कहा कि पूजा में सब एक दूसरे के साथ पूजा घूमने जाते हैं। वहीं अब पितृ पक्ष में कोई भी पूजा का उद्घाटन सही नहीं है। हावड़ा के लिलुआ स्थित वार्ड नंबर 62 इलाके में शुक्रवार को पल्ली उन्नयन कमेटी की ओर से दुर्गापूजा के लिए खूंटी पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाली के विधायक एवं कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। खूंटी पूजन के साथ ही दुर्गापूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर पूजा कमेटी से जुड़े व अतिथि के रूप में पप्पू सिंह, योगेश सिंह, राजन सिंह, मनोज सिंह और कैलाश सिंह सहित कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर इलाके में उत्साह का माहौल देखा गया।