नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर कर्मचारियों से बदसलूकी

file photo of metro train
file photo of metro train
Published on

कोलकाता: नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने के आरोप में दो महिला यात्रियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। मेट्रो सूत्रों के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की रात करीब 9.50 बजे दोनों महिला यात्री नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन में दाखिल हुईं और वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगीं। इसके बाद आरपीएफ कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को समझाया। बाद में दोनों महिला यात्रियों पर 1,000-1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in