ट्रेन परिचालन को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व रेलवे ने आयोजित किया इंटरैक्टिव सेशन

ट्रेन
ट्रेन
Published on

कोलकाता : ट्रेन परिचालन में सुरक्षा एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पूर्व रेलवे द्वारा जीएम गीतिका पांडेय की अध्यक्षता में एक विशेष इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। यह अपनी तरह की एक अनूठी पहल थी, जिसमें अग्रिम पंक्ति में कार्यरत फील्ड कर्मचारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधे संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर मिला। संगोष्ठी का उद्देश्य दैनिक ट्रेन परिचालन, क्रू बुकिंग प्रबंधन तथा फील्ड स्तर पर कार्य के दौरान सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर खुलकर चर्चा करना और उनका व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान तलाशना था। संगोष्ठी में प्रणालीगत सुधारों तथा सभी मंडलों में निर्धारित सुरक्षा नियमों एवं प्रोटोकॉल के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। लोको निरीक्षकों, क्रू लॉबी प्रभारियों तथा ट्रैक्शन लोको नियंत्रकों सहित अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने अपने दैनिक कार्यों से जुड़े व्यावहारिक अनुभव, सुझाव एवं चुनौतियां साझा कीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक प्रणालीगत उपायों पर विचार-विमर्श किया। इसमें पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर देवेंद्र कुमार के साथ मुख्य बिजली इंजीनियर (परिचालन) तथा सभी मंडलों के वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) परिचालन दलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संगोष्ठी में शामिल हुए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in