जोका से एस्प्लेनेड तक 2029 में दौड़ेगी मेट्रो

पार्पल लाइन के काम में बड़ी सफलता रेल मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मेट्रो
मेट्रो
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जोका से एस्प्लेनेड तक मेट्रो सेवा शुरू होने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पार्पल लाइन के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। जानकारी के मुताबिक 2029 में जोका से एस्प्लेनेड तक यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद है। पार्पल लाइन के तहत खिदिरपुर से विक्टोरिया तक सुरंग निर्माण का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। निर्माणाधीन विक्टोरिया मेमोरियल मेट्रो स्टेशन तक टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘दिव्या’ के पहुंचने के साथ ही इस परियोजना में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बताया गया है कि फिलहाल विक्टोरिया मेमोरियल स्टेशन परिसर में TBM ‘दुर्गा’ और ‘दिव्या’ की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके बाद नवंबर महीने से दोनों TBM एक बार फिर पार्क स्ट्रीट की दिशा में सुरंग निर्माण के लिए रवाना होंगी। पार्पल लाइन के निर्माण में कई तकनीकी और जटिल चुनौतियां सामने आई थीं। हालांकि, धीरे-धीरे इन बाधाओं को पार करते हुए काम आगे बढ़ रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परियोजना की प्रगति पर शुभकामनाएं दी हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के जोका, बेहला, खिदिरपुर सहित कई महत्वपूर्ण इलाकों के साथ एस्प्लेनेड सीधे तौर पर मेट्रो के जरिये जुड़ जायेगा। इससे आवाजाही सहज हो जायेगी। 2029 में सेवा शुरू होने पर यात्रियों को सड़क परिवहन के विकल्प के रूप में तेज और सुविधाजनक मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in