

कोलकता : रविवार को चूरू नागरिक परिषद की सालाना आम बैठक हुई। आर.पी. सराफ ने सभी का स्वागत किया और सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया। जगत बैद को सर्वसम्मति से 2026-27 के लिए अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष नारायण जैन के सुझाव पर अन्य पदाधिकारियों और समिति सदस्यों का चुनाव किया गया: आर.पी. सराफ (IPP), सुशील शारदा और मंजू अग्रवाल (दोनों उपाध्यक्ष), दीपक जैन (सचिव), ईश्वर गोयनका और कांति लाल सुराणा (संयुक्त सचिव) और सुमित सेकसरिया (कोषाध्यक्ष)। समिति के सदस्यों में शामिल हैं: राजेंद्र बच्चावत; राजेंद्र कोठारी, पवन धानुका, बीएल दुगड़, राजेंद्र बरडिया, शांति लाल कोठारी, मायापति खेमका, राज कुमार नवल, भरत बैद, श्रीमती शशि अग्रवाल; अशोक पारख, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, कौत्सव मिश्र विकाश बैद एवं विशेष आमंत्रित: सुनील रिबियावाला, नरेंद्र सुराणा, कुलदीप मनोत। समिति में पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा, बीएल सोती, नारायण जैन, बसंत पारख, प्रकाश कुमार पारख भी कमेटी मे रहेंगे। यूको बैंक के जोनल प्रमुख कपिल विश्नोई ने संबोधित किया और सदस्यों को अपने बैंक से ऋण लेने के लिए आमंत्रित किया। सचिव दीपक जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।