

पूर्व रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन हावड़ा से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे रामपुरहाट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रामपुरहाट से शाम 6.45 बजे रवाना होकर रात 11.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 9 से 13 सितंबर तक हावड़ा-जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस और 10 से 14 सितंबर तक जमालपुर-हावड़ा कविगुरु एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।
इसी तरह 9 से 13 सितंबर तक हावड़ा-रामपुरहाट शहीद एक्सप्रेस, रामपुरहाट-हावड़ा शहीद एक्सप्रेस, हावड़ा-आजिमगंज गणदेवता एक्सप्रेस और आजिमगंज-हावड़ा गणदेवता एक्सप्रेस में भी एक-एक अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।
रेलवे के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह तक कौशिकी अमावस्या रहने के कारण उस दिन शहीद एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए 11 सितंबर को हावड़ा-रामपुरहाट-हावड़ा शहीद एक्सप्रेस में एक और अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। यानी उस दिन ट्रेन में कुल दो अतिरिक्त कोच रहेंगे।