

कोलकाता : South Eastern Railway के आद्रा मंडल में 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक एक सप्ताह के रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए रद्द एवं आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की सूची जारी की है।
• 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर (16.02.2026, 17.02.2026, 19.02.2026, 20.02.2026 एवं 22.02.2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।
• 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (17.02.2026 एवं 20.02.2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।
• 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (16.02.2026 एवं 17.02.2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) को गोमो तक ही चलाया जाएगा। गोमो और हटिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
• 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू पैसेंजर (17.02.2026 एवं 21.02.2026 से प्रारंभ होने वाली यात्रा) आद्रा तक ही संचालित होगी। आद्रा और आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित स्टेशनों या आधिकारिक हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर लें। रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के तहत आवश्यक रेल लाइन रखरखाव और आधारभूत संरचना कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित हो सके।