Kolkata के ऐप कैब में छूट गया युवक का आभूषण से भरा बैग, फिर …

Published on: 

ऐप कैब में छूटे आभूषण से भरे बैग को पुलिस ने वापस दिलाया
मैदान के धर्मतल्ला इलाके की घटना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में ऐप कैब के अंदर छुटे एक व्यक्ति के आभूषण से भरे बैग को पुलिस ने वापस दिला दिया है। घटना मैदान थानांतर्गत धर्मतल्ला बस स्टैंड इलाके की है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात साढ़े 11 बजेबांकुड़ा के रहनेवाले उमातोष मंडल बांसद्रोणी से ऐप कैब में सवार होकर धर्मतल्ला बस स्टैंड में पहुंचे थे। आरोप है कि बस स्टैंड पर उतरते वक्त वह कैब के अंदर अपना सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान से भरा बैग भूल गए। थोड़ी देर बाद बैग कीयाद आने पर उन्होंने मैदान थाने में जाकर पुलिस से मदद मांगी। मामले की जांच करते हुए मैदान थाने के पुलिस कर्मियों ने ऐप कैब ड्राइवर को संपर्क कर उसे वापस थाने में बुलाया। इसके बैद ऐप कैब से बैग उद्धार कर उसे उमातोष को वापस सौंप दया। अपने आभूषम और अन्य सामान वापस पाकर उन्होंने पुलिस को आभार व्यक्त किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News