World Archery Championship : बेटियों ने रचा इतिहास

ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर
ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर
Published on
  •  92 साल में पहली बार देश के लिए जीता गोल्ड

बर्लिन : भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने मैक्सिको को हराकर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर शामिल थीं। उन्होंने मैक्सिको को 235-229 से हराया। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में कोलंबिया और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै को हराया था।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत पहली बार तीरंदाजी के किसी वर्ग में विश्व चैंपियन बना है। विश्व तीरदांजी चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद से 92 वर्षों में भारत ने अब तक 11 पदक (9 रजत और 2 कांस्य) जीते, लेकिन इससे पहले कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता था।

टीम की सबसे अनुभवी तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा कि यह अद्भुत है क्योंकि यह देश के लिये पहला स्वर्ण पदक था। उम्मीद है कि भविष्य में तीरंदाजी में और भी पदक मिलेंगे। ज्योति सुरेखा वेन्नम का विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में यह कुल 7वां पदक था, लेकिन पहला स्वर्ण पदक है।

बता दें कि विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप चार साल में एक बार होने वाल कार्यक्रम है। इसमें ओलिंपिक क्वालिफिकेशन का भी क्वोटा है। भारत ने इस चैंपियनशिप में 9 बार सिल्वर और 2 बार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in