चोपड़ा में मानवता हुई तार-तार, सड़क पर सरेआम महिला को पीटा

चोपड़ा में मानवता हुई तार-तार, सड़क पर सरेआम महिला को पीटा
Published on

सालिसी सभा में महिला व उसके प्रेमी को बुलाया गया था
अभियुक्त को बताया जा रहा है तृणमूल समर्थक
मीडिया में मामला आने के बाद हुआ गिरफ्तार

चोपड़ा : महिला व उसके प्रेमी पर तालीबानी अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति महिला व उसके प्रेमी को भरी भीड़ में सड़क पर सरेआम बेधड़क पीट रहा है। चारो ओर लोगों की भीड़ है। लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि पीटने वाला शख्स तृणमूल का नेता है। उसका नाम ताजमूल उर्फ जेसीबी है। देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। यह क्रूर घटना चोपड़ा के लक्ष्मीपुर गांव की है।सन्मार्ग ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का एक युवक के साथ विवाहेतर संबंध चल रहा था। खबर फैलते ही इलाके के तृणमूल नेता ने सालिसी सभा (इंसाफ सभा) बुलायी।यह नेता इलाके में 'जेसीबी' के नाम से जाना जाता है। बैठक के बीच में ही तृणमूल नेता सड़क पर महिला व उसके प्रेमी की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। नृशंस अत्याचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुई महिला व उसके प्रेमी को अस्पताल तक नहीं पहुंचाया गया। इलाके के लोग अत्याचारी तृणमूल नेता से इतने डरते हैैं कि कोई घटना के खिलाफ मुंह नहीं खोल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस बारे में तृणमूल के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस को कहा गया है। तृणमूल के विधायक हमीदुर रहमान ने कहा उन्होंने वीडियो देखा है। उन्होंने आरोपी तृणमूल नेता को बुलाया है। पहले यह जानना होगा कि वास्तव में क्या हुआ था। चोपड़ा थाना के आईसी अमरेश सिंह ने कहा वायरल वीडियो के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया कि इस तरह की घटना हुई है तथा हमलोग अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in