CM ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में एडमिट क्यों करवाया गया?

CM ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में एडमिट क्यों करवाया गया?
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को रविवार सुबह कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी तृणमूल कांग्रेस के करीबी से सूत्रों ने बताया कि कि वह एक सर्जरी के लिए अस्पलात में भर्ती हुए हैं। डायमंड हार्बर से रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने वाले अभिषेक बनर्जी बीते बुधवार को ही इस बात की जानकारी दी थी कि वो जल्दी ही राजनीति से छुट्टी लेंगे। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। जानकारी के अनुसार अभिषेक पेट की एक छोटी सी सर्जरी कराएंगे। जहां उनको हॉस्पिटल से जल्दी ही छुट्टी मिलने की संभावना है। बीते बुधवार को अभिषेक ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कुछ समय के लिए राजनीति से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। इसके लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते लिखा था कि वह जरुरी चिकित्सा कारणों से संगठन से ब्रेक ले रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह समय मेरे लिए विनम्रतापूर्वक अपने लोगों को समझने का अवसर है। हालांकि वह जल्दी ही स्वस्थ होगा लौटेंगे। बनर्जी बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में 7.1 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीते थे। इसके बाद वो इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। साल 2016 में बनर्जी की एक सड़क दुर्घटना में आखों की कई सर्जरी हुई थी। जिसके बाद से ही वो समय-समय पर इलाज के लिए सिंगापुर, दुबई और अमेरिका की यात्रा करते रहते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in