ट्रैफिक में फंसी गाड़ी तो महिला निपटाने लगी घरेलू काम, वायरल हो रहा है ये ट्वीट

ट्रैफिक में फंसी गाड़ी तो महिला निपटाने लगी घरेलू काम, वायरल हो रहा है ये ट्वीट
Published on: 

नई दिल्ली : शहरों में बिना ट्रैफिक के सफर करना आनंददायक होता है लेकिन अक्सर स्थिति इसके विपरीत ही होती है। बिना ट्रैफिक जाम के कुछ सड़कों पर गुजरना संभव ही नहीं लगता। कई जगहों के ट्रैफिक की चर्चा तो दूर-दूर तक होती है, जैसे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच लगने वाला जाम। ट्रैफिक में फंसने से लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान समय का होता है। इसी बीच एक महिला का ट्वीट पोस्ट खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रैफिक में फंसने के बाद घरेलू काम निपटा रही है।प्रिया नाम की महिला ने X (पहले ट्विटर) पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कार की यात्री सीट पर पॉलीबैग में कई सब्जियां रखी हुई दिखाई दे रही हैं। एक बैग में छिले हुए मटर रखे हुए हैं और एक अन्य थैली में मटर का छिलका और हरे मटर हैं। महिला की कार जाम में फंसी तो उसे सब्ज़ी छीलने और उन्हें एक पॉलीबैग में रखने का समय मिल गया।
सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन


फोटो शेयर कर प्रिया ने कैप्शन में लिखा, "पीक ट्रैफिक घंटों के दौरान समय का ठीक से सदुपयोग करना।" प्रिया का यह ट्वीट पढ़कर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'इस महिला ने ट्रैफिक में समय बचाने के लिए एक नया तरीका लोगों को बता दिया है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'अब अगर कोई ये कहे कि ट्रैफिक में बहुत समय बर्बाद हुआ तो उसे यह पोस्ट दिखा देना।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in