West Bengal Rain: आज फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका, जानें मौसम का अपडेट

West Bengal Rain: आज फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका, जानें मौसम का अपडेट
Published on

कोलकाता: दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। कोलकाता के आसमान में भी आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। हल्की छिटपुट बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में सोमवार तक बारिश जारी रहेगी। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, बारिश रुकने पर फिर से गर्मी बढ़ सकती है।

कालबैशाखी की चेतावनी

मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक आज कोलकाता समेत राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से सोमवार तक राज्य के सभी जिलों में बारिश जारी रहेगी। दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में शुक्रवार को बारिश होगी और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम ?
वहीं, उत्तर बंगाल के जिलों में भी आज बारिश की संभावना है। आज से शनिवार तक सभी उत्तरी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जलपाईगुड़ी, उत्तरी दिनाजपुर, मालदा में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

कैसा रहेगा तापमान ?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में कोलकाता समेत राज्य के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक बारिश रुकते ही पारा फिर से चढ़ेगा। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में अधिकतम तापमान फिर बढ़ेगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लू की स्थिति दोबारा बनेगी या नहीं।

कोलकाता में तापमान का हाल

मौसम कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in