बंगाल में मौसम ने बदली करवट, अगले 2 दिनों तक होगी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट भी जारी

बंगाल में मौसम ने बदली करवट, अगले 2 दिनों तक होगी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट भी जारी
Published on: 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार (25 अगस्त) सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें कई जिले ऐसे हैं जहां हल्की बारिश होगी वहीं कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट की जानकारी मिली है।

कोलकाता: अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार(25 अगस्त) को अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। आज सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, हवा में 77 से 95 प्रतिशत जलवाष्प की मात्रा है.

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसी वजह से अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बारिश की वजह से तापमान में आज गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में सिलीगुड़ी में 206 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

शुक्रवार 25 अगस्त को उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अलीपुर मौसम विभाग ने कूचबिहार और दार्जिलिंग में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। बता दें कि 25-26 अगस्त तक अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग में 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और उत्तर दिनाजपुर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा शनिवार (26 अगस्त) को कुछ जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार शामिल है।

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अलीपुर मौसम विभाग ने हल्की बारिश की आशंका जताई है। दक्षिण बंगाल के चार जिलों में शुक्रवार को 110 मिमी तक बारिश हो सकती है। मुर्शिदाबाद और बीरभूम में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि शनिवार से दक्षिण बंगाल में बारिश कम हो जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News