मोचा से पहले बदला मौसम, आसमान में छाये बदरा

मोचा से पहले बदला मौसम, आसमान में छाये बदरा
Published on

कुछ जिलों का तापमान फिर 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : साल के पहले तूफान के लिये राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिये राज्य प्रशासन की ओर से सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। आज यानी शनिवार को दक्षिण-पूर्व बंगोपसागर में चक्रवात तैयार होगा। वहीं कल यानी रविवार को यह चक्रवात निम्न दबाव में बदल जायेगा। इसके बाद सोमवार को यह गहरे निम्न दबाव में बदल जायेगा और उत्तर की ओर होते हुए बंगोपसागर की ओर बढ़ने की संभावना है। मंगलवार यानी 9 तारीख को गहरा निम्न दबाव बंगोपसागर में चक्रवात में तैयार हो सकता है। हालांकि इसकी गति क्या होगी, यह अब भी स्पष्ट नहीं है। निम्न दबाव में बदलने पर इसकी गति स्पष्ट होगी। चक्रवात किस दिशा में जायेगा, यह निम्न दबाव गहरा होने के बाद ही मौसम वैज्ञानिक बता पायेंगे। इसके चक्रवात में बदलने पर इसका नाम मोचा रखा जायेगा। यह नाम येमेन से दिया गया है। मोचा के आने से पहले शुक्रवार से ही कोलकाता में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इधर, मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि उत्तर बंगाल के ऊपरी ओर 5 जिलों में भारी बारिश होगी। हालांकि दक्षिण बंगाल में बारिश की मात्रा कम हाेगी। दक्षिणी जिलों के मामले में पश्चिम व उपकूल जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना कम है। आज यानी शनिवार से बुधवार तक बारिश की संभावना लगभग नहीं है। बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्दवान व बीरभूम का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in