WB Panchayat Election : पानी में तैरता दिखा Ballot Box, देखें वीडियो

WB Panchayat Election : पानी में तैरता दिखा Ballot Box, देखें वीडियो
Published on: 

हुगली : आरामबाग के धमशा इलाके में दो मत पेटियां पानी में फेंका गया है। घटना को लेकर तनाव फैल गया। भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया की मतदान में धांधली हो रहा है। मतदान केंद्र में घुसकर दो मतपेटियों को उठा ले गए। उसे एक तालाब में फेंक दिया। दो मत पेटियां पानी में तैर रही है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आरामबाग के धामसा इलाके के बूथ नंबर 141 में घुसकर फर्जी वोट दिया है, ऐसा आरोप लगाकर भाजपा समर्थक मतपेटिया उठा ले गए और उन मत पेटियों को एक तालाब में फेंक दिया। मत पेटियां फेंके जाने के मुद्दे पर  दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। भाजपा समर्थकों की शिकायत है कि बूथ पर कोई सशस्त्र बल नहीं है। उसकी वजह से तृणमूल कांग्रेस के समर्थक फर्जी मतदान करने का प्रयास किया। इन आरोपों को तृणमूल ने खारिज किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News