WB Panchayat Election : 696 सीटों पर पुनर्मतदान के लिए 69.85% हुई वोटिंग

WB Panchayat Election : 696 सीटों पर पुनर्मतदान के लिए 69.85% हुई वोटिंग
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सोमवार को राज्य के 19 जिलों के 696 बूथों पर हुए पुनर्मतदान के दौरान शाम 5 बजे तक 69.85% वोटिंग हुई। शनिवार को हुए पंचायत चुनाव के दौरान जहां अधिकांश बूथों पर केंद्रीय वाहिनी देखने को नहीं मिली वहीं पुनर्मतदान के दौरान सभी 696 बूथों पर केंद्रीय बल के जवान मौजूद थे। पुनर्मतदान अधिकांश शांतिपूर्ण रहा, कूचबिहार के दिनहाटा में दोबारा हिंसा की घटनाएं सामने आई। दिनहाटा में दोबारा बमबाजी की घटना देखने को मिली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को दो स्थानों पर पोलिंग बूथ में जाने से रोके जाने का आरोप है। उन्होंने तृणमूल पर छप्पा वोट का आरोप लगाया और कहा कि टीएमसी के गुण्डों ने मुझे रोका। गौरतलब है कि सोमवार को अलीपुरदुआर के 1, बांकुड़ा के 8, बीरभूम के 14, दक्षिण दिनाजपुर के 18, हुगली के 29, हावड़ा के 8, जलपाईगुड़ी के 14, मालदह के 109, मुर्शिदाबाद के 175, नदिया के 89, उत्तर 24 परगना के 46, पश्च‌िम मिदनापुर के 10, पूर्व मिदनापुर के 31, पूर्व बर्दवान के 3, पश्च‌िम बर्दवान के 6, पुरुलिया के 4, कूचविहार के 53, उत्तर दिनाजपुर के 42 और दक्षिण 24 परगना के 36 बूथों पर पुर्नमतदान किए गए। मंगलवार यानी आज सभी पंचायत चुनाव के सभी 64878 सीटों की मतगणना होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News