हावड़ा के सभी वार्डों में आज से 16 घंटे तक ठप रहेगी जलापूर्ति

हावड़ा के सभी वार्डों में आज से 16 घंटे तक ठप रहेगी जलापूर्ति
Published on

दोपहर 1 बजे से लेकर शुक्रवार को सुबह 5:30 तक नहीं आएगा पानी

प्रीति, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के निवासियों के लिए एक अहम सूचना है। जरूरी मरम्मत और रेनोवेशन कार्यों के कारण नगर निगम ने शहरभर में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है, जिससे सभी वार्डों के लोगों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हावड़ा नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, केएमडीए, पद्मपुकुर वॉटर प्रोजेक्ट और नगर निगम के वॉटर सप्लाई डिपार्टमेंट द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में पाइपलाइन रेनोवेशन, मरम्मत कार्य, पाइपलाइन इंटरकनेक्शन और नए वाल्व बदलने जैसे जरूरी काम किए जाएंगे। इन कार्यों के कारण कल यानी गुरुवार को दोपहर 1 बजे से लेकर शुक्रवार यानी 19 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे तक हावड़ा नगर निगम के सभी वार्डों (वार्ड संख्या 1 से 50) में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। नगर निगम को उम्मीद है कि सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और शुक्रवार सुबह 6 बजे से पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। वहीं नगर निगम ने लोगों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है और इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in