Viral Video : मॉर्निंग वॉक पर नहीं आ रहा था दोस्त तो बैंड बाजा लेकर घर …

Viral Video : मॉर्निंग वॉक पर नहीं आ रहा था दोस्त तो बैंड बाजा लेकर घर …
Published on: 

नई दिल्ली : सुबह की सैर पर जाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ सुबह की सैर पर जाते हैं और गप्पे मारते हुए समय व्यतीत करते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें सुबह देर तक सोना पसंद है और वह सुबह की सैर जाने में कतराते हैं। हालांकि जब एक शख्स ने सुबह सैर पर नहीं पहुंचा तो सारे दोस्तों ने मिलकर उसे सबक सिखाने की योजना बनाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक घर के बाहर खड़े हैं। दो लोग बैंड बजा बजा रहे हैं। सभी के चेहरे पर हंसी है। इसी बीच घर में से एक शख्स बनियान और शॉर्ट्स पहनकर बाहर आता है और बाहर खड़े लोगों को देखकर हंस पड़ता है। इतना ही नहीं वह हाथ जोड़कर सबको प्रणाम भी करता है।
पहले तो हुआ हैरान

घर से बाहर निकलकर आते ही शख्स ढोल और बाजा देखकर पहले तो हैरान हुआ और फिर उसे पूरा माजरा समझ गया। वीडियो शेयर कर किए जा रहे दावे के मुताबिक, ये सभी लोग साथ सुबह की सैर पर जाते थे लेकिन एक शख्स अक्सर गायब रहता था। सबने मिलकर सबक सिखाने की योजना बनाई और सुबह सुबह बैंड लेकर घर पहुंच गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in