आज से शुरू होगा एसआईआर दस्तावेजों का सत्यापन

आज से शुरू होगा एसआईआर दस्तावेजों का सत्यापन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अवकाश के दिन भी कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में जिला जजों की प्रशिक्षण-बैठकों का दौर जारी रहा। सोमवार से एसआईआर (SIR) से जुड़े दस्तावेजों के सत्यापन और निपटान की प्रक्रिया शुरू होगी। उससे पहले रविवार को चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों ने उत्तर कोलकाता के विभिन्न अदालतों के न्यायाधीशों के साथ बैठक की और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देश के अनुपालन में कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने जिलों में तीन सदस्यीय समितियों के गठन का आदेश दिया है, जो एसआईआर से संबंधित दस्तावेजों की जांच और निपटान की निगरानी करेंगी। हाई कोर्ट ने सोमवार से ही काम शुरू करने का निर्देश दिया है, जिसके चलते तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार को उत्तर कोलकाता के विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशों के साथ चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। न्यायिक अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बताया गया कि एसआईआर कार्य की निगरानी किस प्रकार की जाएगी।

शाम चार बजे जिला न्यायाधीशों के साथ कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और रजिस्ट्रार जनरल की वर्चुअल बैठक भी निर्धारित की गई। जिलों के लिए जिन न्यायिक अधिकारियों की सूची जारी की गई है, उन्हें लेकर प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण और बैठक आयोजित की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर कोलकाता के लिए 13 न्यायिक अधिकारियों के नाम सूचीबद्ध किए गए हैं। इन अधिकारियों का प्रशिक्षण द टी बोर्ड ऑफ इंडिया के कोलकाता स्थित कार्यालय में आयोजित हुआ। बैठक में न्यायिक अधिकारी, सीईओ कार्यालय के प्रतिनिधि और वर्चुअल माध्यम से चुनाव आयोग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर सत्र न्यायालय, सीबीआई कोर्ट और विशेष अदालतों के न्यायाधीश भी इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि समय बेहद कम है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देकर सोमवार से सत्यापन कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in