स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ‘बाहरी लोगों’ की मौजूदगी पर बवाल

शिवपुर में बढ़ी हलचल
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ‘बाहरी लोगों’ की मौजूदगी पर बवाल
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : मतगणना से ठीक पहले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर नया विवाद सामने आया है। हावड़ा के शिवपुर में भी स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में बाहरी लोगों की मौजूदगी का आरोप लगा है। शनिवार रात शिवपुर के कासुंदिया स्थित विवेकानंद इंस्टीट्यूशन स्कूल, जहां पांचला, जगतबल्लभपुर और डोमजुड़ विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम मशीनें रखी गई हैं, वहां कथित तौर पर कुछ अज्ञात लोगों के जुटने की शिकायत सामने आई। इस घटना से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस के जगतबल्लभपुर के उम्मीदवार सुबीर चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि मतगणना से पहले स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बाहरी लोगों की मौजूदगी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश हो सकती है। सूचना मिलते ही वह शनिवार रात मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दूसरी ओर, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in