पोस्ता में व्यवसायी से 72 लाख की ठगी मामले में और दो गिरफ्तार

Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पोस्ता के एक तेल व्यवसायी का सिम स्वैप कर उसके बैंक अकाउंट से 72 लाख रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम सागर महतो और विजय सिंह हैं। दोनों को कोलकाता पुलिस के एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन के अधिकारियों ने कल्याणी से पकड़ा है। इनमें से सागर नदिया के कल्याणी और विजय उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा का रहनेवाला है। इन दोनों को गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी है। इससे पहले पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in