पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि

रक्तदान कार्यक्रम आयोजित
पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति ने पुलवामा हमले की बरसी पर एक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया। बड़ाबाजार नलिनी सेठ रोड स्थित समिति के प्रधान कार्यालय में आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम में 32 लोगों ने रक्तदान करते हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। समिति के सभापति दिनेश कुमार बिहानी व सचिव गोविंद रांधड़ ने बताया कि पीएसपीएल फाउंडेशन के बिमल जैन, निर्मल जैन, अभिनंदन जैन व श्रेयांश जैन ने इस कार्यक्रम को स्पोंसर्ड किया। पार्षद विजय ओझा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। कोषाध्यक्ष विकास नेवटिया, उपसभापति मुरारीलाल डिडवानिया, दिनेश कुमार कालानी, उप सचिव विजय दारुका, राजीव कुमार सिंघी ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। संयोजक ललित गोयल, सुरेश झुनझुनवाला, सोमनाथ कुमार, सचिन बेरीवाल ने सहयोगियों को धन्यवाद दिया। निर्मल जैन, भागीरथमल गोयल, बिमल टिबड़ेवाल, सुशील अग्रवाल, संजय जैन, शिव कुमार कनोई, नथमल बिहानी, प्रदीप जालान, प्रदीप परसरामपुरिया, नवनीत सादानी, दाऊ लाल मूंदड़ा, अनिल मित्तल, पीयूष खेड़िया, राहुल बंसल, शुभकरण सेठिया ,प्रदीप जायसवाल, विनय मरेठिया, विष्णु अग्रवाल, गोपाल झुनझुनवाला, महाबीर मित्तल, राजेश गोयल, कौशल बिहानी, मयंक अग्रवाल, बिपिन बेरीवाल, हिमांशु गौरीसरिया, राजेश अग्रवाल का सक्रिय सहयोग शिविर को प्राप्त हुआ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in