जयगांव शहर में बड़े वाहनों की वजह से बढ़ती जा रही है ट्रैफिक की समस्या

जयगांव शहर में बड़े वाहनों की वजह से बढ़ती जा रही है ट्रैफिक की समस्या
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

जयगांव : अलीपुरदुआर जिले के भारत-भूटान सीमांत शहर जयगांव में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां वाहनों के कारण जयगांव शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। शहर की सड़के पहले से ही व्यस्त हैं और बड़े वाहनों के आवागमन से यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दवाब पड़ रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों की वजह से बढ़ती ट्रैफिक की समस्या के कारण उन्हें अपने गंतव्यों पर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इसी वजह से उनके कई जरूरी काम रुक जाते हैं। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक की समस्या के कारण उनको अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और उनका काफी ज्यादा टाइम इसी में निकल जाता है। बड़े वाहनों की आवाजाही से हादसे होने का भी डर बना हुआ रहता है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या के लिए कदम उठाने का आश्वासन दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि बड़े वाहनों के आगमन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। जयगांव शहर में ट्रैफिक समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोगों को मिलकर काम करना होगा। शहर की सड़कों का चौड़ीकरण, बड़े वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in