विद्यासागर सेतु पर मेंटेनेंस के कारण कल पूरे दिन ट्रैफिक डायवर्जन

पुलिस ने जनहित में 6 अहम डायवर्जन रूट जारी किये
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हुगली रिवर ब्रिज कमिशन रविवार 9 नवंबर को सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक विद्यासागर सेतु पर स्टे-केबल, होल्डिंग डाउन केबल और बेयरिंग बदलने का बड़ा काम करेगा। इस वजह से सुबह 4 बजे से रात 9:30 बजे तक सेतु पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस ने जनहित में 6 अहम डायवर्जन रूट जारी किये हैं। पुलिस ने अपील की है कि सुबह 4 बजे से रात 9:30 बजे तक विद्यासागर सेतु से यात्रा करने से बचें। रेडियो, FM और सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट मिलेंगे। यात्री गूगल मैप या कोलकाता ट्रैफिक ऐप की मदद लें।

कोलकाता जाने वाले यात्री : मालवाहक वाहन को छोड़कर सभी गाड़ियां हावड़ा ब्रिज (रवींद्र सेतु), निवेदिता सेतु या पुराना बाली ब्रिज (विवेकानंद सेतु) लें। NH-16 कोलाघाट की ओर से आ रहे ट्रक-लॉरी धूलागढ़-निब्रा-सलप-पाकुड़िया-CCR ब्रिज होते हुए निवेदिता सेतु लें। डानकुनी की ओर से आने वाले मालवाहक वाहन भी सीधे निवेदिता सेतु का इस्तेमाल करें।

हावड़ा-कोलाघाट-डानकुनी जाने वाले : हावड़ा जाने के लिए हावड़ा ब्रिज या निवेदिता सेतु चुनें। कोलाघाट (मालवाहक वाहन छोड़कर) दो रास्ते: काजीपाड़ा → जीटी रोड → बेताईतल्ला → आंदुल रोड → आलमपुर → NH-16 → धूलागढ़ → रानीहाटी, हांग संग क्रॉसिंग → कोना एक्सप्रेसवे → निब्रा → बायें मुड़कर NH-16 → अंकुरहाटी → धूलागढ़।

डानकुनी के तीन विकल्प: हांग संग → कोना एक्सप्रेसवे → NH-16 → पाकुड़िया → CCR ब्रिज → माइतीपाड़ा, हांग संग → दायें शैलेन मन्ना सरणी → शानपुर मोड़ → हावड़ा-आमता रोड → सलप → NH-16 → पाकुड़िया एवं काजीपाड़ा → जीटी रोड/फोरशोर रोड → सलकिया → बाली → जीरो पॉइंट → माइतीपाड़ा।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in