Durga Puja 2023 : इस दुर्गा पूजा कुछ यूं खास …

Durga Puja 2023 : इस दुर्गा पूजा कुछ यूं खास …

Published on

इस बार भी दुर्गापूजा के माध्यम से डेंगू जागरुकता का संदेश देगा निगम
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में दुर्गापूजा से पहले डेंगू का कहर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने भी इस बार दुर्गा पूजा तक बारिश के असार व्यक्त किये है, जिसे देखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इसकी रोकथाम को कमर कस ली है। निगम ने दुर्गापूजा के दौरान सभी पूजा अयोजकों से डेंगू को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की अपील की है। साथ ही डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए आयोजकों से डेंगू की सर्तकता को अपनाने हुए पंडाल के निर्माण में यही भी जलजमाव की समस्या ना हो इस ओर भी ध्यान देने को कहा है। गौरतलब है कि पिछले साथ भी डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों में निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के उपायों का प्रचार किया गया था। साथ ही निगम ने विशेष तरह के पोस्टर-बैनर तैयार कर पूजा आयोजकों को जिम्मेदारी दी थी वे अपने पंडाल में आने वाले लोगों में बुकलेट बांटे ताकि लोग इसे पढ़कर डेंगू के प्रति जागरूक हो सके। इसके साथ ही निगम ने 'स्वास्थ्य बांधव शारद सम्मान' की शुरुआत की थी। यह सम्मान उन पूजा आयोजकों को दिया गया था, जिन्होंने डेंगू की रोकथाम से जुड़े प्रचार अभियान में शानदार प्रदर्शन किया था।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in