Esplanade Bus Stand को लेकर इस दिन आयेगा बड़ा अपडेट

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : एसप्लानेड बस स्टैंड की शिफ्टिंग के मुद्दे पर सोमवार को परिवहन भवन में बैठक की जायेगी। इसे लेकर बस ऑपरेटरों को जानकारी दी गयी है। सूत्रों का कहना है कि हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार, धर्मतल्ला बस स्टैंड की शिफ्टिंग की जायेगी तो इसके बाद यहां खड़ी होने वाली बसों को कहां ले जाया जायेगा अथवा इस रूट की बसों का संचालन किस तरह किया जायेगा, इसे लेकर बैठक में चर्चा की जा सकती है। इस बारे में सिटी सबअर्बन बस सर्विसेज के टीटो साहा ने कहा कि कोर्ट के निर्देशों का हम सम्मान करते हैं। हालांकि इस मुद्दे को राज्य सरकार कैसे संभालेगी और बस स्टैंड शिफ्ट करने पर इसकी वैकल्पिक व्यवस्था क्या होगी, यह देखना आवश्यक है। वेस्ट बंगाल बस एण्ड मिनी बस ओनर्स एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप नारायण बोस ने कहा कि सोमवार की बैठक में धर्मतला बस स्टैंड की शिफ्टिंग पर चर्चा की जा सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News