भाई दूज के दिन कोलकाता मेट्रो के टाइमिंग में हुआ बदलाव, पढ़ें ये ख़बर

भाई दूज के दिन कोलकाता मेट्रो के टाइमिंग में हुआ बदलाव, पढ़ें ये ख़बर
Published on

कोलकाता: मेट्रो रेलवे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (ब्लू लाइन) में 288 दैनिक परिसेवाओं के बजाय 15 नवंबर को भैया दूज की छुट्टी के अवसर पर 234 (117 अप + 117 डाऊन) परिसेवाएं चलाएगा। इन 234 परिसेवाओं में से 160 दक्षिणेश्वर के लिए और वहां से चलेंगी। इस लाइन में पहली और आखिरी सेवाओं का समय अपरिवर्तित रहेगा।

सबसे पहली सेवा शुरू होगी:- 06:50 बजे दमदम से कवि सुभाष तक। (कोई परिवर्तन नहीं) 06:50 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक। (कोई परिवर्तन नहीं) प्रातः 06:55 बजे दमदम से दक्षिणेश्वर तक। (कोई परिवर्तन नहीं) प्रातः 07:00 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक। (कोई परिवर्तन नहीं)

अंतिम सेवा प्रारंभ होगी:- 21:28 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक। (कोई परिवर्तन नहीं) 21:30 बजे कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक। (कोई परिवर्तन नहीं) 21:40 बजे दमदम से कवि सुभाष तक। (कोई परिवर्तन नहीं) 21:40 बजे कवि सुभाष से दमदम तक। (कोई परिवर्तन नहीं) ईस्ट-वेस्ट मेट्रो (ग्रीन लाइन) और पर्पल लाइन पर सेवाएं अपरिवर्तित रहेंगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in