New Year और Christmas पर कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

New Year और Christmas पर कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ठंडी हवाओं के कारण पूरे राज्य में कंपकंपाने वाली ठंड है। इस सप्ताह के अंत में सर्दी का असर कम हो सकता है। मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक अगले शुक्रवार-शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पारा दो या तीन डिग्री तक चढ़ सकता है। दिसंबर के अंत में तापमान बढ़ने का कारण क्या है, मौसम विशेषज्ञों के पास भी कोई सटीक जानकारी नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हवा की दिशा में किसी भी तरह के बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार की तुलना में सोमवार को महानगर में तापमान थोड़ा अधिक था। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था जो कि सोमवार को बढ़कर 14.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। हालांकि, मिदनापुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम जैसे जिले में अब भी काफी ठंड हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उत्तरी जिलों में कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। ठंड भी बहुत होगी। वहीं दार्जिलिंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, अगले कुछ दिनों में राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in