पुलिस कमिश्नर ने प्रणाम केंद्र का दौरा किया, वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात

पुलिस कमिश्नर ने प्रणाम केंद्र का दौरा किया, वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात
Published on

कोलकाता : शहर के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति एकजुटता और सहयोग का संदेश देते हुए, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर (सीपी) मनोज कुमार वर्मा ने टॉलीगंज स्थित प्रणाम कार्यालय का दौरा किया और इस पहल से जुड़े 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिक सदस्यों से बातचीत की। वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर ने विशेष रूप से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “स्वस्थ रहें, खुश रहें और उस वास्तविक दुनिया से जुड़े रहें जिसका आप हिस्सा हैं। वर्चुअल दुनिया के जाल में न फँसें। कभी यह न सोचें कि आप अकेले हैं—कोलकाता पुलिस हमेशा आपके साथ है।”इस अवसर पर द बंगाल के महासचिव संदीप भूतोड़िया, प्रणाम की संयुक्त संयोजक ईशा दत्ता, अरिंदम सिल तथा कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। द बंगाल टीम की सदस्य प्रीति पटेल और नयनतारा पाल चौधरी ने पुलिस कमिश्नर को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन प्रणाम सदस्यों द्वारा प्रस्तुत एक संक्षिप्त लेकिन आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। प्रणाम, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अग्रणी सामुदायिक सेवा मॉडल है, जो कोलकाता-स्थित एनजीओ द बंगाल और कोलकाता पुलिस की संयुक्त पहल के रूप में वर्ष 2009 में शुरू किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु और प्रसिद्ध बंगाली फिल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन प्रणाम के शुरुआती सदस्यों में शामिल थे। वर्तमान में इस पहल से जुड़े सदस्यों की संख्या 20,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों तक पहुँच चुकी है। संदीप भूतोड़िया ने कहा, “उम्र से जुड़ी कमजोरियों और अकेलेपन के कारण वरिष्ठ नागरिक अक्सर सबसे अधिक असुरक्षित होते हैं। टॉलीगंज स्थित प्रणाम केंद्र में पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा की उपस्थिति, वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा, आश्वासन और अपनेपन की भावना देने के प्रति कोलकाता पुलिस की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। कोलकाता पुलिस के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक प्रणाम परियोजना की सदस्यता के पात्र हैं। कोलकाता पुलिस ने विशेष पुलिस कर्मियों के साथ एक समर्पित विंग का गठन किया है, जिसे डेडिकेटेड लैंडलाइन और मोबाइल नंबरों का समर्थन प्राप्त है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in