मेट्रो लगातार चार रविवार को ब्लू और ग्रीन लाइन पर चलाएगी अतिरिक्त सेवा

kolkata, railway, metro
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर! लगातार चार रविवार यानी 4, 11, 18 और 25 जनवरी को मेट्रो रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन में स्पेशल सर्विस चलाएगी। मेट्रो ब्लू लाइन में 130 सर्विस के बजाय 160 (80 UP + 80 DN) सर्विस चलाई जाएगी। इस लाइन पर पहली सर्विस रोजाना की तरह सुबह 9 बजे रवाना होगी। वहीं दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम तक सर्विस अपरिवर्तित रहेगी, मगर शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर तक 9.33 और शहीद खुदीराम से दमदम के लिए 9.44 बजे रवाना होगी। वहीं मेट्रो ग्रीन लाइन में 108 सर्विस के बजाय 124 (62 UP + 62 DN) सर्विस चलाई जाएगी। इस लाइन पर भी पहली सर्विस रोजाना की तरह रवाना होगी और सॉल्ट लेक सेक्टर V से हावड़ा मैदान और हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर V तक आखिरी सर्विस रात 9.55 बजे निकलेगी। वहीं हावड़ा मैदान से सेंट्रल पार्क तक आखिरी सर्विस रात 10.05 बजे रवाना होगी। ब्लू लाइन में इन रविवारों को 10 मिनट के अंतराल के बजाय 3:20 बजे से 7:20 बजे तक 8 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ग्रीन लाइन में इन रविवारों को 15 मिनट के अंतराल के बजाय 4:02 बजे से 10:30 बजे तक 10 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी। येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ऑरेंज लाइन और पर्पल लाइन में कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in