Kolkataites के लोगों के फेवरेट JhaalMuri और Fuchka पर भी दिखने लगा महंगाई का असर

Kolkataites के लोगों के फेवरेट JhaalMuri और Fuchka पर भी दिखने लगा महंगाई का असर
Published on: 

कोलकाता : कोलकाता में फुचका, वही अन्य जगहों में पानीपुरी, फुचका, गुपचुप, या पानी के पताशे जैसे नामों से जाने जाने वाले गोलगप्पे कोलकाता के सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड हैं। बढ़ती महंगाई के बावजूद इनके स्वाद जस के तस हैं। कोलकाता का बड़ाबाजार का राममंदिर इलाका जहां पर स्ट्रीट फूड के बादशाह फुचका एवं झालमूड़ी सबसे ज्यादा मशहूर है। मिर्च व टमाटर की बढ़ती कीमतों ने यहां भी अपना 'जलवा' दिखाना शुरू किया है। मूड़ी और फुचका बेचने वाले दुकानदार भी फुचका से मिर्च तो वहीं झालमूड़ी और चाट से टमाटर गायब तो नहीं कह सकते, लेकिन कम जरूर कर रहे हैं। कहीं-कहीं पर तो हरी धनिया भी कम दिख रही है।

क्या कहना है फुचका व मूड़ीवालों का : सेंट्रल एवेंयु में मूड़ी का ठेला लगाने वाले राहुल यादव का कहना है कि 150-160 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अगर हम इसमें डालते हैं तो एक दिन का हमारा घर का खर्चा निकल जायेगा। यही कारण है कि बढ़ती महंगाई को देखकर हम टमाटर नहीं डाल रहे हैं। बड़ाबाजार में फुचका वाले दीपक साव ने बताया कि 20 से 30 रुपये किलो में बिकने वाले टमाटर का भाव आसमान छू रहा है। महंगाई हर रोज नया रिकॉर्ड बना रही है। आम और मध्यम वर्ग के लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News