हावड़ा में युवतियों से छेड़छाड़ करनेवाला है ‘विकृत मानसिकता’ वाला

सीपी भी कर रहे हैं घटना व अभियुक्त की निगरानी
हावड़ा में युवतियों से छेड़छाड़ करनेवाला है ‘विकृत मानसिकता’ वाला
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा में युवतियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक के बाद एक छेड़छाड़ की घटनाओं में पुलिस ने राजप्रिय साहा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित स्कूटी की नंबर प्लेट ढककर हावड़ा के विभिन्न सुनसान इलाकों में अकेली पैदल चल रही युवतियों को निशाना बनाता था। लगातार पूछताछ में पुलिस को आरोपित की मानसिकता विकृत प्रतीत हुई है। घटना के बाद चटर्जीहाट और शिवपुर थानों में आरोपित के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने कई युवतियों के साथ इस तरह की हरकतें करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद शहर के अन्य इलाकों से भी कई युवतियां सामने आईं और आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराईं। हावड़ा सिटी पुलिस के कमिश्नर आकाश मघारिया ने बताया कि यह सुनियोजित और बार-बार दोहराया गया अपराध है। आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जिन-जिन थानों में शिकायतें दर्ज होंगी, वहां की पुलिस अलग-अलग तरीके से उसे हिरासत में लेकर जांच कर सकेगी। जानकारी के मुताबिक, आरोपित के परिवार का बेलपोल इलाके में शराब की दुकान है, जो फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए बंद कर दी गयी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in